छत्तीसगढ़

झीरम हमले की बरसी पर कांग्रेस ने मनाया शहादत दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयां किया दर्द

रायपुर। झीरम हमले की 12वीं बरसी पर आज कांग्रेस ने शहादत दिवस मनाया. इस अवसर पर पार्टी के नेताओं का दर्द एक बार फिर उभर आया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मामले की केंद्र सरकार ने ठीक से जांच नहीं कराई.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के नेताओं के साथ मीडिया से चर्चा में कहा कि झीरम घाटी घटना को 12 साल हो गए. कांग्रेस ने तमाम प्रथम पंक्ति के नेताओं को खोया है. आज सभी को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया है.

उन्होंने कहा कि झीरम मामले पर केंद्र सरकार ने जांच ठीक से नहीं कराई. जिन्होंने सरेंडर किया, उनसे कोर्ट के आदेश के बाद भी पूछताछ नहीं हुई. एनआईए की जांच का स्तर इससे समझा जा सकता है. जितने लोग वहां गए थे, जिनको गोलियां लगी, उनसे पूछताछ तक नहीं की गई.

See also  थाना से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी, CCTV में वारदात कैद

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि 6 महीने के अंदर सभी जेल के अंदर होंगे. हमारी सरकार में हमने मांग की हमें जांच करने दी जाए. इसमें कोई संज्ञान नहीं आया. आज-कल एजेंसियां एक ही विषय में जांच कर रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply