छत्तीसगढ़

जशपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, धड़ से अलग हुआ सिर

जशपुर

जशपुर में शराब ने एक व्यक्ति की जान ले ली. शराब पीकर गाड़ी में जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकरा गई. जिसमें एक आदमी की दर्दनाक मौत हो गई.
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में जा गिरी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया जा रहा है नशे की हालत में कार चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया. पेड़ से टकराने के बाद कार में सवार दूसरे व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया.

शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के राजौटी ग्राम पंचायत के रहने वाला बंदे कुमार और बद्रीनाथ चौहान वैगन आर कार जिसका नंबर एच 01 टी 6339 से तपकरा जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कुनकुरी के गिनाबहार में सरकारी शराब दुकान से शराब ली और रास्ते में ही जमकर शराब पी. शराब पीने के बाद फिर उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की. गाड़ी बद्रीनाथ चौहान चला रहा था. नशे में होने के कारण तेज रफ्तार गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाया और पेड़ से टकरा गया.

See also  सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, परीक्षा खत्म होने के बाद स्कूल से जा रहीं थी घर

कार में बगल में बैठे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, कार चालक फरार: इस हादसे में कार में बैठे बंदे कुमार की मौत हो गई. उसका सिर धड़ से अलग हो गया. एक्सीडेंट के बाद कार चालक बद्री नाथ फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply