छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई का अपहरण कर हत्या की

बीजापुर

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों की बर्बरता लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में दो बीजेपी नेताओं की हत्या करने वाले नक्सलियों ने एक युवक को पहले घर से उठा लिया फिर उसकी हत्या कर दी.

दो दिन पहले किया था अपहरण: घटना बीजापुर के कुटरू थाना क्षेत्र की है. शुक्रवार को नक्सलियों ने पेठा गांव के एक 35 साल के युवक का अपहरण कर लिया. युवक का नाम कुशु हेमला है. घर वालों ने युवक को ढूंढा लेकिन कहीं युवक का पता नहीं चल पाया. दो दिन बाद रविवार देर रात युवक का शव पाता कुटरु के पास सड़क पर मिला. घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने की है.

मृतक के दोनों भाई पुलिस जवान: मृत युवक के दोनों भाई पुलिस जवान है और बस्तर में ही अलग अलग जगह पदस्थ है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी.

See also  जांजगीर-चांपा : पुलिस जवानों को शारीरिक/मानसिक रूप से फिट रखने एवं क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के लिए कराया जा रहा है रिफ्रेशर कोर्स का प्रशिक्षण

मार्च में अब तक दो बीजेपी नेताओं की हत्या: मार्च के पहले हफ्ते में बीजापुर में नक्सलियों ने दो बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी थी. कोटमेटा इलाके से बीजेपी नेता कैलाश नाग का नक्सलियों ने पहले अपहरण किया फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इससे पहले नक्सलियों ने बीजेपी नेता तिरुपति कटला की शादी समारोह में धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी.

Related Articles

Leave a Reply