जांजगीर चांपा

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा जिले के एनएच 49 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सियाराम यादव (58) वर्ष निवासी पीथमपुर के रूप में की गई है। वह अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है घटना।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह सियाराम यादव अपने घर से सामाजिक बैठक में जाने की बात कहते हुए घर से निकाला था। वह अपने अन्य साथी के साथ बैठक के बाद अंतिम संस्कार में भी शामिल होने गया हुआ था। जहां से वह अपने घर वापस आ रहा था। वह जैसे ही शाम करीब 7.30 बजे के एनएच 49 पीथमपुर के पास पहुंचा। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और अपनी चपेट में लेते हुए कुचला दिया। जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर वह पहुंचे और चक्का जाम करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply