रायपुर

आलू से भरे पिकअप में मिला 50 लाख रुपये; इस तरह से दे रहे थे वारदात को अंजाम, नगदी रकम जब्त

रायपुर

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान रात के समय महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के समय आलू से भरे पिकअप को रुकवाया गया। गाड़ी के तलाशी लेने पर उसके अंदर कार्टून में छिपाकर रखे लगभग 50 लाख रुपए मिला। गाड़ी ड्राइवर से पैसे संबंधित में पूछताछ की कोई, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं था। मामले में पुलिस ने 102 सीआरपीसी के तहत नगदी रकम को जब्त किया। साथ ही इनकम टैक्स विभाग को मामले की जानकारी दी गई। वहीं पुलिस की जांच जारी है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और रायपुर एसएसपी संतोष सिंह की ओर से कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य और जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान यह कार्रवाई की गई।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के साथ उक्त कार्रवाई में टीआई आरंग सत्येंद्र श्याम, प्रधान आरक्षक ऋषि पटेल, गिरधर प्रजापति और अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply