रायपुर

मेडिकल स्टूडेंड ने की आत्महत्या : इंटर्नशिप में फेल होने से डिप्रेशन में चल रहा था

रायपुर

एम्स के मेडिकल स्टूडेंट ने अपनी जान सिर्फ इसलिए ले ली, क्योंकि वो इंटर्नशिप में फेल हो गया था। जिसके बाद वो डिप्रेशन में आ गया और महज 25 साल की उम्र में उसने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम रंजीत भोयार बताया जा रहा है ओर वो ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला था।

AIIMS के पीजी हॉस्टल में रहता था
बता दें, मृतक रंजीत एम्स के पीजी हॉस्पटल में रहा करता था। उसके आस-पास में रहने वाले छात्र ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसकी आवाज सुनाई नहीं दी, जिसके बाद पता चला उसने खुद की जिंदगी खत्म कर ली है। इस घटना के तुरंत बाद छात्र ने हॉस्टल के वार्डन को जानकारी दी है।

क्या मृतक युवक दवा के ओवरडोज ले रहा था
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच एक बड़ी सूचना सामने आ रही है। मृतक रंजीत के दवा के ओवरडोज इंजेक्शन लेने की आंशका जताई जा रही है। हालांकि पूरी तरह से पोस्टमार्टम होने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

See also  बिपरजॉय की तबाही के बीच गुड न्यूज! तूफान के दौरान 709 महिलाओं की हुई डिलीवरी

डिप्रोशन में क्यों था
दरअसल, वो राजधानी रायपुर के एम्स में 2018 से पढाई कर रहा था। आत्महत्या करने से पहले इंटर्नशिप में फेल हो गया था। जिसकी वजह से वो 1 साल पीछे चल रहा था। इसी कारण काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply