छत्तीसगढ़

बलरामपुर में पिता बना हैवान, अपने ही मासूम बेटे की बेरहमी से की हत्या, गिरफ्तार

बलरामपुर रामानुजगंज

जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. शनिवार को देर रात एक सनकी पिता ने धारदार हथियार से अपने ही बेटे की गला काटकर हत्या कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

पिता ने की मासूम बेटे की हत्या : जानकारी के मुताबिक, आरोपी कमलेश नगेशिया पिछले कुछ दिनों से अपना मानसिक संतुलन खो चुका था. पुत्र अविनाश नगेशिया गहरी नींद में सो रहा था. तभी उसके पिता कमलेश ने उसे उठाकर आंगन में लाया और धारदार हथियार से गला रेत कर मासूम की हत्या कर दी.

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस : इस घटना में शंकरगढ़ थाना की पुलिस आरोपी कमलेश नगेशिया से पूछताछ कर रही है. पुलिस की टीम आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है.

“पुलिस ने आरोपी पिता कमलेश नगेशिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.” – जितेंद्र सोनी, टीआई, शंकरगढ़ पुलिस थाना

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

Related Articles

Leave a Reply