छत्तीसगढ़

गश्त पर निकले जवानों पर बम से किया हमला, भागने की फिराक में पकड़े गए 15 नक्सली

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुमलनार के गिरसापारा की पहाड़ियों पर गश्त में निकले जवानों ने 15 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से आईईडी बम, पिठ्ठू बैग, नक्सली वर्दी, सब्बल, फावड़ा दैनिक उपयोग के समान जब्त किया गया है। ये नक्सली जवानों पर बम ब्लास्ट कर भागने की फिराक में थे।

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

छत्तीसगढ़ में जवानों ने नक्सलियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन सूर्य शक्ति लांच किया है। इसके तहत वे लगातार उन इलाकों को लाल आतंक से मुक्त कराने का काम कर रहे हैं। पिछले दिनों बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सैकड़ों जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था जिसमें 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ के बाद एरिया सर्चिंग में मिले कुछ दस्तावेजों के अनुसार, नक्सलियों के बड़े कैडर यहां पर लड़ाकों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इन बड़े कैडरों पर इनाम भी रखा गया है।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

नक्सलियों का सेफ जोन है ‘अबूझमाड़’

अबूझमाड़ का यह इलाका अब तलक अबूझ ही है और इसी बात का फायदा नक्सली उठाते हैं। यहां के घने जंगल और प्रकृति का सहारा लेकर वे हर बार बच निकलते हैं। अबूझमाड़ नक्सलियों का सेफ जोन है। इसलिए इस बार जवानों ने उनके इस सेफ जोन पर ही हमला करने की ठान ली है और लगातार इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

See also  जन्म के बाद नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला, ग्रामीणों ने बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply