देश

अब सरकारी या प्राइवेट गाडिय़ों में नही बजेंगे हूटर

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस

बांदा/डेस्क
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अफसरों के साथ बैठक में दिए गए निर्देश के बाद पुलिस सड़कों पर उतर आई. इसके बाद हूटर और सायरन का इस्तेमाल कर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया. इसी क्रम में बांदा पुलिस हर चौक-चौराहे और हर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने में जुटी है. इस संबंध में पुलिस लग्जरी गाडिय़ों पर लगे हूटर, पार्टी का झंडा और काली फिल्म को हटाने के अलावा जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल, सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद अफसरों के साथ बैठक की. इसमें कानून व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की और लापरवाही करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसी दौरान योगी ने ऐसे लग्जरी गाडिय़ों, जिसमें हूटर और बत्ती लगाकर भौकाल बनाते हैं. ऐसे लोगों पर मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.
सीएम योगी ने बैठक में कहा कि वाहन सरकारी हो या निजी, उनमें प्रेशर हॉर्न या हूटर नहीं बजना चाहिए. जिनके पास है उसे तत्काल हटाया जाए. वीआईपी कल्चर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. आदेश मिलते ही यूपी पुलिस तत्काल सड़कों पर उतर आई है।

See also  पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! उमर अब्दुल्ला बोले- जिस तरह का माहौल है…

Related Articles

Leave a Reply