देश

पति और बच्चे को छोड़ा, फिर चलाया दूसरे मर्द से चक्कर, ऐसा क्या हुआ कि रोते-बिलखते महिला पहुंची थाने

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला पारिवारिक कलह के चलते अपने पति और बच्चों को छोड़ मायके आ गई. यहां वह एक युवक के प्रेमजाल में फंस गई. उसका प्रेमी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा. महिला ने जब प्रेमी से शादी के लिए दबाव डाला तो उसने इनकार कर दिया. पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. महिला की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पीपीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 3 जुलाई, 2021 को सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तक तो उन दोनों में संबंध काफी अच्छा रहा. इस बीच उसने एक बच्चे का जन्म दिया. आरोप है कि बच्चा होने के बाद पति का व्यवहार बदल गया. वह हर छोटी-छोटी बात पर उसे टोकने लगा. पति-पत्नी के रिश्ते में विवाद आ गया और आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी. बात काफी बढ़ने लगी तो वह पति व बच्चे को छोड़कर अपने मायके आ गई.

See also  बुजुर्ग ने युवती के साथ की थी दरिंदगी, पुलिस से शिकायत पर भड़का आरोपी का बेटा, पीड़िता को पेट्रोल डालकर जलाया

पति-बच्चे को छोड़ पहुंची मायके
महिला ने बताया कि इस बीच उसका पति भी उसे कभी वापस ले जाने नहीं आया. इसी दौरान एक दिन किसी काम से वह पीपीगंज के चौराहे पर गई. वहां अमित सिंह नाम का युवक मिला उसने उससे बातचीत की और फोन नंबर ले लिया. उसके बाद अमित अकसर उससे बात करने लगा. महिला ने बताया कि युवक उसकी तारीफ करता था. वह अकसर कहता था कि तुम इतनी सुंदर हो कि तुम हीरोइन बन सकती हो. तुम्हें घर गृहस्थी के चक्कर में न पड़कर अपना भविष्य बनाना चाहिए. महिला का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने की भी बात कही. उनके बीच बातचीत बढ़ती गई.

प्रेमी से मिला धोखा, पुलिस से की शिकायत
महिला ने बताया कि अचानक अमित ने उससे एक दिन कहा कि तुम अपने पति को तलाक दे दो और मैं तुमसे शादी कर लूंगा और पूरे जीवन रानी की तरह रखूंगा. महिला का आरोप है कि अमित ने एक दिन उसे जरूरी काम बताकर बुलाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने शादी करने का आश्वासन दिया. उसके बाद वह बहला-फुसलाकर लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा.

See also  दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण, केजरीवाल और आतिशी को भी भेजा गया न्योता, नहीं आएंगे नीतीश

समय बीतने के बाद भी जब महिला को भविष्य बनाने को लेकर कोई काम नहीं मिला. उसने अमित से शादी के लिए कहा. वह इसको लेकर टालता रहा. शादी के लिए जब महिला ने दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया. महिला ने पुलिस से आरोपी अमित के खिलाफ शादी का झूठा वायदा कर उसके साथ रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है.

Related Articles

Leave a Reply