छत्तीसगढ़

बलरामपुर में कैंप शिफ्टिंग के दौरान पिकअप पलटी, 2 सीएएफ जवानों की मौत

बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गाड़ी पलटने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. इस हादसे में एक और जवान घायल हो गया. सड़क दुर्घटना में पिकअप का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

कैंप शिफ्टिंग के दौरान पलटी पिकअप: नक्सल प्रभावित क्षेत्र सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को कैंप शिफ्टिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान देर शाम सीएएफ के जवानों की पिकअप सामरी से भुताही के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में दो जवानों के मौत हो गई.

See also  CRPF जवान को लगी गोली : सर्चिंग पर निकले थे जवान, नक्सलियों के साथ क्रॉस फायरिंग में गर्दन पर लगी बुलेट

Related Articles

Leave a Reply