छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में पुटू खाने से बिगड़ी तबीयत:एक ही परिवार के 12 लोग बीमार, 3 बच्चों की हालत गंभीर, इलाज जारी

जांजगीर-चांपा जिले में पुटू (देसी मशरूम) खाने से एक ही परिवार के 12 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सब्जी खाने के बाद उल्टी और सीने में दर्द होने लगा। गंभीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह घर के दो सदस्य खेत गए हुए थे। जहां खेत के मेढ़ में बांस पेड़ के पास से कुछ पुटू को लेकर घर लेकर चले गए। 12 बजे दोपहर को सभी ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद 3 बजे सभी को उल्टी और सीने में दर्द होने लगा।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

फूड प्वाइजनिंग की वजह से बिगड़ी तबीयत

तबीयत बिगड़ने के बाद 108 को सूचना दी गई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लगाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। मरीजों में 3 बच्ची, 4 महिला, 5 पुरुष शामिल हैं। 3 बच्ची और एक महिला की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी की तबीयत बिगड़ी है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply