छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में ट्रक-सिटी बस में टक्कर, 20 से ज्यादा घायल:ड्राइवर की हालत गंभीर, बस की सीटें उखड़ी, घायलों में 6 महिलाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार मार्ग पर एक ट्रक और सिटी बस में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में दोनो वाहनों के चालकों समेत सिटी बस के 20 से भी ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीर घायलों की मदद करते दिखे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस की सीटें उखड़ गई हैं, बस के अंदर हर तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा है। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास हुआ है, फिलहाल पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply