छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : कचहरी चौक के राजा ग्रुप के सदस्य भैरव मिश्रा की अगुवाई में 400 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

जांजगीर चांपा। विधायक व्यास कश्यप के जन्मदिन पर कचहरी चौक के राजा ग्रुप द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सक्रिय भाजपा सदस्य भैरव मिश्रा अपने 400 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान विधायक व्यास कश्यप ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कांग्रेस का गमछा पहन कर सबका स्वागत करते हुए उम्मीद जाहिर की कि कचहरी चौक का राजा ग्रुप नगर के प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक ,शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा सकते हुए नगर के लोगों की सेवा और सहायता कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आप लोगों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और हम सब नई ऊर्जा के साथ नगर एवं क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। कांग्रेस पार्टी प्रवेश को लेकर भैरव मिश्रा ने कहा कि जब से व्यास कश्यप विधायक बने हैं तब से उनके द्वारा नगर के विकास के लिए जो कार्य किया जा रहा है ऐसा प्रयास पूर्व में नहीं देखा गया था। उनका सहज, सरल और संघर्षशील कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर हम सबने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर विधायक श्री कश्यप के साथ कम से कदम मिलाकर कार्य करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में नन्हे सिंह, राजू यादव, पिंटू राठौर, संतोष मुकुंदा यादव, बल्लू राठौर राजकुमार सारथी, नीलकंठ सारथी, विजय टंडन, पप्पू भाई शिवा सहित उनके समर्थक साथीगण शामिल रहे। कांग्रेस प्रवेश पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया,संतोष गढ़वाल बोबाई,संकल्प द्विवेदी,जिला यूंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, सभापति रामविलास राठौर व विष्णु यादव, भोलू यादव, राजा सिद्दीकी, हीरा उपाध्याय, चुन्नू थवाईत,चंद्रशेखर कश्यप, आकाश तिवारी,महेंद्र कश्यप,पवन कहरा,रफीक खान,पवन कश्यप,अनिल चौरसिया,बल्ला राठौर ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply