कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में हाथियों का आतंक,मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पटका, घायल महिला की अस्पताल में मौत

कोरबा। कोरबा जिले के कोरबा-पश्चिम हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के कुसमुंडा खदान के प्रभावित ग्राम भिलाईबाजार, रलिया के पास एक भटके हुए हाथी के आ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हाथी को ग्राम नरईबोध की ओर जाते देखा गया है। सूचना उपरांत वन अमला सक्रिय होकर हाथी को खदेड़ने में जुट गया है।

See also  शादी समारोह में आई बुजुर्ग महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

हाथी ग्राम रलिया के बाजार के पास बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहा था कि उसका सामना मॉर्निंग वॉक पर निकली गायत्री राठौर 55 वर्ष नाम महिला से हो गया। हाथी को एकाएक सामने देखकर गायत्री संभाल पाती उससे पहले हाथी ने उसे सूंड में उठाकर पटक दिया और आगे बढ़ गया। वह हार्डवेयर दुकान के संचालक रामचंद्र राठौर की भाभी है। गायत्री को उपचार के लिए कोरबा लाया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए

जहां घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई है। हाथी को देखने व खदेड़ने के लिए ग्रामीण उसके पीछे भाग रहे हैं। खदान प्रभावित इलाके में हाथी के आने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले करीब दो साल पूर्व आधा दर्जन हाथियों का झुंड ग्राम रेकी, नेवसा के पास तक पहुंच गया था।

See also  अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, यहां झाड़ियों में छिपा 6000 किलो लाहन बरामद

Related Articles

Leave a Reply