छत्तीसगढ़बिलासपुर

टीचर ने साथियों संग किया महिला से गैंगरेप:मायके जा रही पीड़ितो को कार में लिफ्टी दी, सुनसान जगह ले गया; तीनों अरेस्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से तीन दरिंदो ने कार में लिफ्ट देने का बहाना बनाकर बैठाया और उसके साथ गैंगरेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और महिला को दूसरे स्थान पर छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.

See also  भीषण गर्मी का कहर: स्कूल के पहले दिन प्रार्थना के दौरान बच्चा हुआ बेहोश, मचा हड़कंप

मस्तुरी थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार की शाम वह अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान आरोपी वहां आया और उसे साथ चलने बोला, जिससे वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई. गाड़ी में दो अन्य उसके साथी थे जो उससे बात करते-करते महिला को ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ अनाचार किया.

See also  DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ के GST घोटाला मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद उसे अपनी कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना किया. मामले की पीड़िता ने गुरुवार को शिकायत की. जिसपर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 70(1) और के तहत अपराध दर्ज किया और पीड़िता का मुलाहिजा कराया गया. वहीं मामले में तीनों आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल, अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे का बड़ा एक्शन, सादे कपड़ों में ढाबों पर ग्राहक बनकर पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply