छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम की बनाई फर्जी फेसबुक ID : रायपुर पुलिस ने अलवर राजस्थान से साहूकार खान को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फेसबुक पर फर्जी ID बनाने वाले फ्राड को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम साहूकार खान है जो कि 40 साल का है। वह कोटाखुर्द, थाना रामगढ़, जिला अलवर राजस्थान का निवासी है।

पिछले दिनों इस संबंध में खबरें आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम बनाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। 

उल्लेखनीय है कि, मनोज कुमार साहू ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उसका संचालन कर रहा है। इस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में भादवि. एवं आई.टी. एक्ट की धाराओं के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  चाय वाला बना मास्टरमाइंड, ठगे 100 करोड़, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर में लोकेट हुई आईडी

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट, थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों ने उक्त फर्जी आई.डी. का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान की। आरोपी को राजस्थान के अलवर में लोकेट किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर टीम को राजस्थान के अलवर रवाना किया गया। 

टीम पहुंची अलवर, आरोपी से मोबाइल जब्त

टीम के सदस्यों द्वारा अलवर पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी साहूकार खान को पकड़ा। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकारा। इसके बाद आरोपी साहूकार खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

See also  साय सरकार का बड़ा ऐलान, UPSC परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए

फजी आईडी बनाना उनका पेशा

पुलिस टीम द्वारा अलवर के जिस क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई है, उस क्षेत्र के निवासी किसी भी विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिस संबंध में राजस्थान में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं, ऐसे अन्य व्यक्तियों पर भी रायपुर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply