छत्तीसगढ़

गोली लगने से जवान की मौत :  सर्विस रायफल की कर रहा था सफाई …और दब गई ट्रिगर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ थाना में पदस्थ जवान की गोली लगाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जवान सर्विस रायफल की सफाई कर रहा था, सफाई करने के दौरान अचानक गोली चल गई। जिसे वह गंभीररूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। 

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम सन्नू हपका था। वह भैरमगढ थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। शुक्रवार की सुबह 9 बजे वह अपने ही सर्विस रायफल को साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने जाकर कर देखा तो आरक्षक से सीने में गोली चली थी। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप  मचा गया। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

सफाई के दौरान गोली चलने की संभावना

बताया जा रहा है कि, प्रधान आरक्षक अवकाश उपभोग कर 15 अगस्त को वापस थाना में आमद दिए थे। 16 अगस्त को आरओपी ड्यूटी के लिए रायफल इश्यू कराने के बाद रायफल की सफाई करने के लिए थाने के पीछे मेस की तरफ गया था। सम्भवतः सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से जवान के सीने में गोली लग गई है। पुलिस थाना भैरमगढ़ में मर्ग पंजीबद्ध कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

Related Articles

Leave a Reply