रायपुर

वैक्सीन नहीं लेने वाले विधायकों को विधानसभा में नो एंट्री, स्पीकर महंत ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत वैक्सीनेशन की अनिवार्यता को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्पीकर महंत के मुताबिक विधानसभा में वैक्सीन लगाने वालों को ही एंट्री मिल पाएगी। जो विधायक वैक्सीन लगवा चुके हैं उन्हें ही विधानसभा में प्रवेश मिलेगा। और जिन विधायकों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, वह विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। स्पीकर ने आगे कहा है कि जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है,वे जल्द पहली डोज लगा लें। जिन्हें पहली डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज लगवाने के निर्देश दिए हैं।

See also  भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी:सुबह दादी को ड्यूटी पर छोड़कर आई; मां के साथ चाय पी, फिर फंदे पर झूल गई

Related Articles

Leave a Reply