छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में हॉस्पिटल के पांचवें माले से नीचे गिरा मरीज, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेडलाइफ हॉस्पिटल में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम बिसवाल (उम्र 60 साल) था जो उड़ीसा के रहने वाले थे। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मरीज की मौत अस्पताल के पांचवे माले से गिरने से हुई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

 मृतक को मानसिक बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। काफी ऊंचाई से नीचे गिरने की वजह से उनकी घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply