छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: रोड रोलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, गाड़ी के साथ नीचे दबा युवक, दर्दनाक मौत

धमतरी

जिले में मंगलवार को एक बाइक और रोड रोलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। भखारा टीआई शंकरलाल नवरत्न ने बताया कि ग्राम नवागांव थूहा का रहने वाला अन्ना साहू जो बढ़ई का काम करता था, वो लकड़ी खरीदने के लिए भखारा आया था। यहां से वो वापस अपने गांव लौट रहा था।

इसी दौरान कोलियारी गांव में सड़क निर्माण में लगो रोड रोलर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक रोड रोलर में दब गया, जिससे वो मुरूम के साथ पिस गया। घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में हुई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।उसका सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया और भेजा बाहर निकल गया। मृतक नयापारा वार्ड का रहने वाला था। उसका नाम शोभा यादव (70 वर्ष) था।

See also  रातभर जंगल में छिपकर महिला ने खुद की बचाई अस्मत, किडनैपर के चंगुल से छूटी, दुष्‍कर्म के इरादे से घर से 100 मीटर दूर नकाबपोशों ने किया था अगवा

Related Articles

Leave a Reply