छत्तीसगढ़

भिखारी के घर चोरों ने बोला धावा, चिल्लर समेत 1 लाख कैश पार

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीभाटा इलाके में बीते 19 जून की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़िता जीनत तुखबाई, इमलीभाटा अटल आवास निवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर नगद ₹1,00,000 सहित कई अन्य जरूरी घरेलू वस्तुएं चोरी कर लीं।

जीनत के अनुसार, यह राशि उन्होंने चार जिलों से भीख मांगकर और जरूरतों के लिए बचा कर रखी थी। चोरी की रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखे संदूक को काटा और उसमें रखी नकदी व अन्य सामग्री लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद से परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता ने जिले के एसपी से अपील की है कि उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

See also  पेड़ कटाई के दौरान गिरा बिजली का खंभा, चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply