छत्तीसगढ़

पोस्टमैन के बेडरूम में मिली बीजेपी नेता की लाश, जानिए कहां का है मामला

बालोद। जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भाजपा समर्थित युवा सरपंच की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. सरपंच की लाश गांव के ही पोस्टमैन के बेडरूम से बरामद हुई है. घटना क सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने पोस्टमैन को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

यह मामला डौडीलोहारा थाना क्षेत्र संजारी चौकी अंतर्गत खेरथा बाजार गांव का है. जानकारी के अनुसार, भाजपा समर्थित युवा सरपंच विक्रम सिन्हा की देर रात बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई. सरपंच की लाश उसके दोस्त पोस्टमैन रामजी प्रजापति के घर के बेडरूम में मिली है. घटना के बाद पोस्टमैन अपने घर में ही मौजूद था. घटनस्थल पर पहुंची पुलिस ने फौरन रामजी प्रजापति के घर को सील कर दिया. मामले की जांच के फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

वहीं पुलिस ने पोस्टमैन रामजी प्रजापति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. पोस्टमैन रामजी और मृतक दोनों अच्छे दोस्त थे. आशंका जताई जा रही है कि रामजी प्रजापतिने ही देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया और बेड पर मृत पड़े सरपंच के लाश के साथ ही सोया रहा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply