छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों को घेरने निकले जवान की सड़क हादसे में मौत, डिप्टी CM विजय शर्मा को बाइक पर कैंप ले गया था ASI

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में एएसआई चमरु राम तेलम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को डीआरजी का एक दल नक्सलियों के मांद तिमेनार और बेचापाल क्षेत्र में सर्चिंग पर निकला था। इस दौरान, दल की बाइक बेचापाल के पास पहाड़ी रास्ते और खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अंधेरे में बाइक के फिसलने से एएसआई चमरु राम को सिर में गंभीर चोटें आईं।

चमरु राम को तुरंत समीप के नेलसनार अस्पताल में ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के बावजूद उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी चोटों की गंभीरता के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चमरु राम ग्राम मोरमेड, बीजापुर तहसील का निवासी था।

बीते 16 अगस्त को पालनार प्रवास पर आए प्रदेश के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बाइक में जवान बैठाकर शिविर स्थल तक ले गया था।

See also  JANJGIR CHAMPA NEWS:जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला: जरूरतमंद परिवारों को मिला सपनों का आशियाना

एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मृत एएसआई को बीजापुर में पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद, उनके गृहग्राम मोरमेड में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply