छत्तीसगढ़बिलासपुर

जलती चिता के पास फोटो लेकर तंत्र क्रिया कर रहे महिला और पुरुष को पुलिस ने पकड़ा 

बिलासपुर। जिले में जलती चिता के पास फोटो लेकर तंत्र क्रिया कर रहे एक महिला और एक उसके सहयोगी पुरुष को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि सहयोगी युवक के भांजे को कैंसर है इसलिए उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए मुक्तिधाम मे पूजा पाठ कर रहे थे।

सिरगिट्टी बन्नाक चौक के मुक्तिधाम में शनिवार की देर रात जलती चिता के सामने महिला और पुरुष को तंत्र पूजा करते लोगों ने पकड़ा। तंत्र क्रिया के दौरान फोटो रखकर मोमबत्ती और दिया जलाकर पूजा कर रहे थे। ऐसी घटना की जानकारी जब देर रात आसपास के लोगों को लगी और इस तरह माजरा देखा तो वे डर गए। जिसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि महिला तांत्रिक और उसके सहयोगी जलती चिता के सामने तंत्र पूजा कर रहे थे। वहीं दियो के बीच में फोटो आदि सामान पड़ा हुआ था।

See also  सक्ती की युवतियां रायपुर में जाकर करती थी देह व्यापार?, पुलिस की हत्थे चढ़ी 05 युवतियां

कुछ अनहोनी के डर से लोगों ने तांत्रिक से पूछताछ कि तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा। वहीं, महिला तांत्रिक लगातार मंत्र पढ़ रही थी। महिला से पूछने पर उसके पुरुष साथी उसे रोकने से मना कर रहा था। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद पकड़ कर सिरगिट्टी थाने में सौंप दिया है। लोगों के मुताबिक महिला को तंत्र पूजा के लिए बाहर से बुलाया गया था।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया न्यू कॉलोनी के शंकर नामक युवक के भांजे को कैंसर है। इसलिए उसने पूजा पाठ करने वाले अपनी परिचित को बाहर से बुलाया था, जो मुक्तिधाम में पूजा कर रहे थे। हालांकि किसी ने शिकायत नहीं की है। पुलिस दोनों से और पूछताछ कर रही है।

See also  दिग्गज उद्योगपति बलदेव सिंह भाटिया के बेटे प्रभतेज सिंह भाटिया बनेंगे BCCI के कोषाध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply