छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर की होनहार छात्रा सृष्टि कटकवार को मिला अंबिकापुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिला

जांजगीर। विगत दिनों नीट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट रैंकिंग के साथ मेडिकल कॉलेज का सीट आबंटन प्रक्रिया प्रारंभ हो गया जिसमें डीएवी पाण्डव पारा में अध्ययनरत रही मेधावी छात्रा सृष्टि कटकवार को प्रथम चरण के काउंसलिंग में शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में दाखिला मिला है। सृष्टि पहले से ही मेधावी रही है। चयनित छात्रा डीएवी में अध्यापन रत हिंदी के व्याख्याता श्री संतोष कुमार कटकवार श्रीमती सुनीता कटकवार की सुपुत्री है। जो मूलतः जांजगीर भाटापारा निवासी है। सृष्टि कटकवार ने बताया कि वह मेडिकल की पढ़ाई करके जरूरत मंदों की क्षेत्र में सेवा करना चाहती है। उन्होंने कहा डॉ बनने की इच्छा बचपन में तब से जागृत हुई जब पापा से जाना कि आर्थिक अभाव के कारण कैंसर पीड़ित दादाजी को इलाज के अभाव में बचा नहीं सके। इस सफलता का श्रेय वे माता पिता के आशीर्वाद एवं गुरू जनों के कुशल मार्गदर्शन को देती है।

See also  पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष: बेटे ने मां की ले ली जान, दो छोटे भाई-बहन पर भी किया हमला, फिर कर ली खुदकुशी…

Related Articles

Leave a Reply