छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा:घर में प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर दो लड़कियों ने खाया जहर, एक कि मौत, दूसरे की हालत गंभीर

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक साथ दो युवतियों ने जहर खा लिया है। जिससे एक युवती की मौत हो गई, तो वहीं एक की हालत गंभीर है। फ़िलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल यह पूरी घटना जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव की है। जहां की दो युवतियों ने कीटनाशक दवा पी ली। जिससे एक एक युवती की मौत हो गई, तो वहीं दूसरी युवती की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले वालों ने दोनों युवतियों को दो लड़कों के साथ पकड़ा था। जिसके बाद बदनामी के डर से बचने के लिए दोनों ने घर में रखे कीटनाशक दवा को पी लिया। इस घटना के बाद परिजनों ने दोनों युवक को पुलिस को सौंपा दिया है। वहीं पुलिस इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

Related Articles

Leave a Reply