छत्तीसगढ़रायपुर

इस बार स्कूलों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्माकालीन में रहेगी 64 दिनों की छुट्टी 

रायपुर। इस बार दशहरा और दीपावली सहित शीतकालीन और ग्रीष्माकालीन छुट्टी मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टी मिलने की आशंका है। डीपीआई की तरफ से शिक्षा विभाग को 64 दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा गया है। अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लेगी।

प्रस्ताव के मुताबिक दशहरा में 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिन की छुट्टी,. दीपावली पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिन की छुट्टी, शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी और ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्ताव भेजा गया है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply