छत्तीसगढ़रायपुर

अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ का 3 दिवसीय हड़ताल, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवयुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान सभी कर्मचारी 18 सितंबर से 20 सितंबर तक प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का वेतन प्रति माह ट्रेजरी के माध्यम से जारी करने समेत 6 सूत्रीय मांग कों लेकर प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल अवधि में प्रदेश के सारे निकायों में सभी प्रकार के मूलभूत सेवाएं और कार्य बंद रहेंगे। 

दरअसल नगरीय निकाय के सभी कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। इस दौरान सभी कर्मचारी 18 सितंबर से 20 सितंबर तक प्रदर्शन करेंगे। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर हड़ताल करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। कर्मचारियों का वेतन प्रति माह ट्रेजरी के माध्यम से जारी करने समेत 6 सूत्रीय मांग को सरकार के सामने रखेंगे।

See also  पुलिस जवान पर हमला : नक्सलियों ने धारदार हथियार से किया वार, लाल सलाम जिंदाबाद कहकर हुए फरार

निकायों में मूलभूत सेवाएं  होंगी प्रभावित 
 
हड़ताल अवधि में प्रदेश के सारे निकायों में सभी प्रकार के मूलभूत सेवाएं और कार्य बंद रहेंगे। तूता धरना स्थल की अव्यवस्था और वन विभाग के दो दैनिक वेतन कर्मचारियों की मौत की वजह से तूता धरना स्थल जाने से मना किया है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी प्रतिदिन रैली निकालकर संचनालय, सचिवालय और नगरी प्रशासन मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। मांगे पूरी न होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply