छत्तीसगढ़

एंटी करप्शन ब्यूरो प्रधान आरक्षक ने पुलिस वालों पर जुआ प्रकरण में फसाने का लगाया आरोप

मनोज राजवाड़े/सुरजपुर

जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत करंजी चौकी के संयुक्त टीम द्वारा पिछले दिनों कोपा गांव में जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तार किए गए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रधान आरक्षक ने आईजी और सपा से की शिकायत में उसे झूठा फसाई जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की बिंदु और जांच कर कर न्याय की गुहार लगाई है जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ सबीअल्लाह ख़ान की शिकायत पर पुलिस अधिकारी द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है

See also  देवर की हरकत देख भाभी ने किया विरोध तो कर दी नृशंस हत्या

योजनाबद्ध तरीके से मुझे पुरानी रंजिश से फसाने की कोशिश की गई

उसका कहना है कि एसीबी की टीम ने करीब दो मह पूर्व रामानुज नगर थाने में ट्रेप कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था उसे टीम में वह भी शामिल था इस दुर्भावना वर्ष मुझे हुए के प्रकरण में झूठा फसाया जा रहा है शिकायत में उसने घटना समय की उसकी टावर लोकेशन की जांच करने की मांग की है साथ ही उसने आरोप लगाया है कि हुए के फंड में रकम की जाती दर्शी गई है और जब घटनास्थल पर आरोपितों की गिरफ्तारी दर्शाते हुए जुआरियों को मुचलके पर रिहा करना बताया गया है उस समय पुलिस ने उसे जबरन विश्रामपुर थाने में बैठा रखा था जो उस दिन के शाम थाने की सीसीटीवी फुटेज की जांच में स्पष्ट हो जाएगा

See also  9वीं की छात्रा की घर से दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

निष्पक्ष जांच कर , न्याय की मांग –

उसका कहना है कि जब वह घटनास्थल पर था ही नहीं तो उसकी गिरफ्तारी घटना स्थल से कैसे संभव है उसने पूरे बिंदुओं की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है शिकायत पर आला अधिकारी ने जांच शुरू भी कर दी है

Related Articles

Leave a Reply