छत्तीसगढ़रायपुर

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, कांच टूटे, 15 दिन में दूसरी घटना

रायपुर. दुर्ग-विशाखापट्‌टनम वंदे भारत एक्सप्रेस में बदमाशों ने फिर पथराव किया है. 15 दिन में यह दूसरी घटना है. जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर की रात वंदे भारत ट्रेन विशाखापट्नम से दुर्ग लौट रही थी. रात करीब 9 बजे जब ट्रेन खरियार रोड स्टेशन के आउटर में पहुंची तो कुछ युवकों ने पथराव किया. इसकी वजह से ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास के ई-2 के सीट नंबर 33-34 की खिड़की टूटकर चकना चूर हो गई. इस मामले में आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है.

ट्रेन में पथराव के बाद यात्री आक्रोशित हो गए. कोच में अधिक यात्री सवार नहीं थे इस कारण किसी को चोट नहीं आई. रेलवे अफसरों के अनुसार रात के 9 बजे अंधेरा बहुत था. ट्रेन चल रही थी इस वजह से पथराव करने वालों को देखा नहीं जा सका. पिछले 15 दिनों में पथराव की यह दूसरी घटना है.

See also  छत्तीसगढ़: बीज के 42 तथा उर्वरक के 45 नमूने अमानक....नमूनों के लाट के विक्रय पर रोक...संस्थाओं को नोटिस

इससे पहले 13 सितंबर को दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत जब ट्रायल के दौरान महासमुंद से बागबाहरा के लिए गुजर रही थी इस दौरान भी ट्रेन में पथराव हुआ था. इस पथराव में C2-10, C4-1, और C9-78 कोच के शीशे टूट गए थे. इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Related Articles

Leave a Reply