छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 43 नगर पालिकाओं में अब Online जमा होगा Property Tax

बिलासपुर: संपत्तिकर जमा करने के ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत प्रदेश के कई शहरों में हो चुकी है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम विष्णु देव साय ने बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम आयोजित हुए स्वच्छता संगम 2025 सम्मान समारोह कार्यक्रम में कई और शहरों के लिए इस सुविधा का उद्घाटन किया।

इसके तहत अब नगर निगम बिरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी के साथ ही प्रदेश की 43 नगर पालिकाओं में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा के लिए लोग जीआइएस आधारित प्रापटी टैक्स लाइव पोर्टल का उपयोग कर सकेंगे।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

इस सुविधा को लेकर सीएम विष्णु देव साय का कहना है कि सरकारी काम लगातार हाईटेक होता जा रहा है। आनलाइन संपत्तिकर जमा करने की सुविधा इसका उदाहरण है। इस प्रकार एक साथ 46 शहरों में आनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा प्रारंभ होना, स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही इस दौरान उन्होंंने कहा कि इससे कर संग्रहण की गति में भी तेजी आएगी और संपत्ति कर पटाने वालों को निगम व नगर पालिका के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सुविधा के अंतर्गत कुछ ही मिनटों में संपत्ति कर जमा करने की प्रक्रिया को पूरी कर सकेंगे।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

स्वच्छता संगम-2025 में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों का भी सम्मान सीएम विष्णु देव साय ने किया। साथ ही सीएम ने 260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

इसमे विभिन्न विभागों के 63 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत के 24 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और 197 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के साथ भाजपा पदाधिकारी व विधायक मंच पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply