छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन में हादसा: ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का पैर प्लेटफॉर्म के बीच में फंसा, इलाज के दौरान मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई है। 

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम त्रिलोकचंद दलई था। वह ओडिशा का रहने वाला था। वह पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस पर सवार था रायपुर पहुंचते ही युवक खाने-पीने के सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा। कुछ देर बाद ट्रेन छूटने लगी। ट्रेन को छुटता देख युवक दौड़कर ट्रेन के पास पहुंचा ही रहा था। इसी बीच उसका पैर प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में फंस गया।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

इलाज के दौरान मौत 

इसके बाद लोगों ने ट्रेन का स्टॉप लीवर खींचा। जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। जीआरपी की टीम ने ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर युवक को निकाला गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस युवक का पोस्टमॉर्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी जाएगी।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply