छत्तीसगढ़रायपुर

DMF घोटाला : निलंबित आईएएस रानू साहू 5 दिन के लिए ED की रिमांड पर, कोर्ट में छलक पड़े आंसू 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED ने निलंबित IAS रानू साहू को छत्तीसगढ़ DMF घोटाला केस में गिरफ्तार किया है। ED को कोर्ट ने 5 दिन का समय दिया है। एजेंसी अब हर दिन 7 घंटे पूछताछ कर सकेगी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान रानू साहू के आंसू छलक पड़े। इस दौरान आंसू पोछते हुए उसने कहा कि, मैं स्ट्रॉन्ग हूं और मुझे प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 

सुनवाई के दौरान रो पड़ी रानू साहू 

रानू साहू को रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने कोर्ट में कहा कि, प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, कोल मामले में मुझे सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। उसके बाद भी एक के बाद एक केस लगाए जा रहे हैं। एक साथ सारा केस लगा दीजिए। रानू साहू ने आगे कहा कि, जेल में रहते 16 महीने हो चुके हैं। एक-दो साल और रह सकती हूं। उसने आरोप लगाया कि, मेरा हेल्थ चेकअप नहीं किया जाता है। मुझे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन नहीं दी जा रही हैं। इसके अलावा मुझे सोनोग्राफी और अन्य चैकअप करवाना है, लेकिन कई महीनों से यह नहीं हो पा रहा है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

वकील ने साजिश के तहत प्रताड़ित करने का लगाया आरोप 

वहीं रानू साहू के वकील फैसल रिजवी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केस की पैरवी करते हुए कोर्ट को बताया कि, ED की ओर से डीएमएफ मामले 2023 में ECIR दर्ज कर ली गई थी, लेकिन अब तक कोई जांच नही की गई। जब रानू साहू को कोल मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है और लेकिन एसीबी के केस में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। ऐसे में उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply