देश

उस हिरोइन की मौत जिनसे 4 महीने में ही टूट गई थी मिथुन चकवर्ती की शादी, अमिताभ बच्चन की ‘मर्द’ में क्वीन बनी थी हेलेना ल्यूक

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया। यह जानकारी मशहूर डांसर कल्पना अय्यर ने अपने सोशल मीडिया पर दी। निधन से एक दिन पहले हेलेना ने भी एक पोस्ट में बताया था कि सही समय में मेडिकल हेल्प न लेने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ गई है और आज खबर आई कि उनका निधन हो गया है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

याद दिला दें कि हेलेना ल्यूक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में एक अंग्रेजन ‘लेडी हेलेना’ का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड की ‘आओ प्यार करें’, ‘दो गुलाब’, और ‘साथ साथ’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा उनके विवाह की बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती की वह पहली पत्नी थीं। दोनों ने 1979 में गुपचुप ढंग से शादी की थी और चार महीने बाद ये रिश्ता टूट भी गया था।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply