देश

सुहागरात मनाई, फिर आधी रात को अचानक गायब हो गई दुल्हनिया… सामने आई पड़ोसी की ये करतूत

रायबरेली

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे दो परिवारों की खुशियां पलभर में चकनाचूर हो गईं. यहां एक दुल्हन सुहागरात मनाकर आधी रात को अचानक गायब हो गई. जब दूल्हे की नींद टूटी तो उसने दुल्हन को बिस्तर से नदारद पाया. वो उसे आवाज लगाने लगा. लेकिन दुल्हन नहीं मिली. रात भर परिवार के साथ दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ढूंढता रहा. लेकिन उसका कुछ भी पता न चल सका. अगले दिन फिर दुल्हन की सच्चाई सबके सामने आई, जिसे जानकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पता चला कि दुल्हन अपने पड़ोसी के साथ भाग गई है. दो युवकों ने इसमें उसका साथ दिया. फिलहाल वो कहां है, किसी को कुछ भी पता नहीं. दुल्हन के परिजन भी उसकी इस हरकत से बेहद शर्मिंदा हैं. दोनों परिवारों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

See also  DA में बढ़ोतरी 1 जुलाई से: वित्त मंत्रालय का एलान, महंगाई भत्ते में 31 फीसदी तक बढ़ोतरी एक जुलाई से प्रभावी....सशस्त्र बल और रेलवे कर्मचारियों के लिए अलग से आदेश जारी होंगे

मामला जायस थाना क्षेत्र के एक गांव का है. 2 नवंबर को यहां एक घर में ब्याह कर दुल्हनिया आई. लेकिन सुहागरात के बाद आधी रात को वो घर से नकदी और गहने लेकर अपने प्रेमी संग कहीं भाग गई. अब दूल्हे और उसके परिवार समेत दुल्हन के परिवार ने भी मामला दर्ज करवाया है. दुल्हन और उसके प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है.

क्या बोले दुल्हन के पिता

दुल्हन के पिता ने बताया- हमारी बेटी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ भागी है. उसका उस लड़के के साथ अफेयर था. हमें यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसलिए हमने 2 नवंबर को बेटी का निकाह जायस के रहने वाले एक युवक से करवा दिया. लेकिन अगले दिन यानि 3 नवंबर को दामाद ने हमें हमारी बेटी की करतूत के बारे में बताया. हमें तब पता चला कि बेटी का बॉयफ्रेंड भी गायब है. इससे हमारा शक यकीन में बदल गया.

See also  नई महामारी का खतरा! China के अंदर बच्चों में फैल रही रहस्यमयी बीमारी, School बंद करने की तैयारी

चार के खिलाफ FIR

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नव विवाहिता के पिता की तहरीर पर दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी ने कहा- हमने दुल्हन की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया है. जल्द ही उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में आहामी जांच जारी है.

Related Articles

Leave a Reply