देश

यूपी के शाहजहांपुर में 200 साल पुराना खजाना मिला, खेत में खुदाई करा रहा था किसान, 18वीं सदी से कनेक्शन

शाहजहांपुर

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से खेत में दबा 18वीं सदी का खजाना मिला है। खेत में जुताई के दौरान किसान को तलवार, बंदूक, खंजर-भाले समेत अन्य काफी सामान मिला है। बताया जा रहा है कि जेसीबी से खेत में मिट्टी निकलवाई जा रही थी। खजाना मिलने की खबर बाहर आते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद खजाने को सुरक्षित करने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही पुरातत्व विभाग को भी जानकारी दी गई। जानकार इसे 200 साल पुराना खजाना बता रहे हैं।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

जानकारी के मुताबिक खेत से 21 तलवारें, 13 बंदूक, खंजर-भाले निकले हैं। ये हथियार सैकड़ों वर्ष पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पुरातत्व विभाग इसकी जांच करेगा। थाना निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी में खेत जोतते समय प्राचीन समय के हथियार निकले। इनमें तलवार, भाला और बरछी, खंजर समेत अन्य हथियार शामिल हैं। सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

खेत की जोताई के दौरान मिला खजाना
निगोही थाना क्षेत्र के ढकीया गांव के रहने वाले बाबू राम ने बताया कि पहले यहां पर खेड़ा था। कुछ दिन पहले जेसीबी से खेत की मिट्टी निकलवाई थी। खेत की मिट्टी निकालने के बाद आज पहली बार खेत जोत रहे थे, तभी हल से किसी लोहे के टकराने की आवाज सुनाई दी। देखा गया तो वहां से पुराने समय की तलवार, खंजर, बरछी, और बंदूकें निकलीं।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

मौके पर निगोही पुलिस और राजस्व विभाग के लोग मौजूद और पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई। इसकी जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। हथियारों को देखने वालों की भीड़ लग गई। पुरातत्व विभाग टीम पता लगाएगी कि यह हथियार कितने पुराने हैं।

Related Articles

Leave a Reply