छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पार्षद पति के विरुद्ध फिर एक महिला ने कराई छेडछाड का रिपोर्ट दर्ज

सक्ती। जिले की नगर पंचायत डभरा के पार्षद पति और SLRM सेंटर प्रभारी रमेश बंजारे पर स्वच्छता दीदी के पूर्व सुपरवाइजर कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डभरा थाने मे एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पार्षद पति महिला से संबंध बनाने लिए दबाव बनाता था। महिला ने विरोध करते हुए संबंध बनाने से मना किया। तब पार्षद पति ने महिला को नौकरी से निकाल दिया। रमेश बंजारे के उपर इससे पहले 6 नवम्बर को एक प्लेसमेंट कर्मचारी युवती ने भी इसके खिलाफ छेड़छाड़ का रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी पार्षद के विरुद्ध बीएनएस की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी पार्षद पति रमेश बंजारे फरार है।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

Related Articles

Leave a Reply