छत्तीसगढ़

तीन स्कूटी सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की हालत नाजुक 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज ईको कार चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं एक को मामूली चोट लगी है। मौके पर पहुंची कुनकुरी पुलिस की टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना एन.एच. 43 पर कृषि महाविद्यालय के सामने की है। 

See also  9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव

दरअसल यह सड़क दुर्घटना शनिवार लगभग शाम 6 बजे की बताई जा रही है। नारायणपुर के बरडांड से 2 महिला और एक लड़की समेत कुल तीन लोग स्कूटी से कुनकुरी के फ़रसाकानी जा रहे थे। इसी दौरान रफ्तार ईको स्पोर्ट कार बंदरचूवाँ की ओर से जशपुर जा रहा था। तभी अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार तीनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो की हालत गंभीर है वहीं एक महिला को मामूली चोटें आई है। 

See also  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 27 मार्च तक करें आवेदन

road accident
कार को पुलिस ने कब्जे में लिया

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया 

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर संतोष तिवारी और आरक्षक जितेंद्र गुप्ता तत्काल घटना स्थल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। इस दौरान किसी ने भी घायलों की मदद नहीं की। वहीं कुनकुरी थाना के आरक्षक जितेंद्र गुप्ता ने पीड़ित घायलों को तुरंत एंबुलेंस वाहन से होलीक्रॉस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद ईको स्पोर्ट कार को क्रेन के माध्यम से कुनकुरी थाना में लाया गया। 

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

Related Articles

Leave a Reply