छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पिकनिक मनाने के दौरान हसदेव नदी में डूबा टेलीकॉम इंजीनियर, 24 घंटे बाद भी नहीं बरामद हुआ शव

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. चिचोली देवरमाल पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में मंगलवार को टेलीकॉम इंजीनियर डूब गया. घटना के बाद से अब तक शव बरामद नहीं हुई है. एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है. वहीं बिलासपुर से स्पेशल टीम को बुलाया गया है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

See also  खल्लारी रोपवे हादसे में मृतकों की संख्या हुई 2, एक और घायल ने तोड़ा दम

आदर्श नामक युवक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला था और चांपा में एक कंपनी के लिए काम करता था. वह चिचोली गांव में मोबाइल टावर के काम के सिलसिले में रुका हुआ था. मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ चिचोली देवरमाल पिकनिक स्पॉट पर गया था. दोपहर करीब 12 बजे, आदर्श अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा. उसने अपने दोस्तों से कहा, “एक आखिरी फोटो ले लो,” जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे असफल रहे.

See also  मां ने 4 माह के मासूम को पटककर उतारा मौत के घाट, खाना बनाते समय रोने पर वारदात को दिया अंजाम

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. हालांकि, 24 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी आदर्श का शव नहीं मिल पाया है. स्थिति को देखते हुए बिलासपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है. साथ ही आदर्श के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है.

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

Related Articles

Leave a Reply