छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने शुरू किया ‘धान खरीदी केंद्र चलो’ अभियान, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर लगाया किसानों को धोखा देने का आरोप

जगदलपुर। किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश में ‘धान खरीदी केंद्र चलो’ अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना.

See also  नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा…बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट – देखें किनके-किनके नाम पर लगी मुहर

दीपक बैज ने बड़ांजी, छापर भानपुरी और करंजी सहित अन्य धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए भाजपा सरकार पर एक बार फिर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि साय सरकार ने एक मुश्त खरीदी की राशि देने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ. साथ ही उन्होंने साय सरकार पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के वादे से पीछे हटने का भी आरोप लगाया.

See also  जांजगीर-चांपा में होली पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, तीन जापानी तकनीक वाले ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, भीड़भाड़ व ट्रैफिक पर रहेगी पुलिस की हवाई नजर

Related Articles

Leave a Reply