छत्तीसगढ़

शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली दहशत

सरगुजा. जिले के कुन्नी से मानवता को झकझोर कर रख देने वाली घटना आई सामने है. यहां शुक्रवार को शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी पर लटकी लाश मिली है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला कुन्नी पुलिस चौकी इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक की पत्नी और पुत्री की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान मीना गुप्ता (35 वर्ष) और पुत्री आस्था गुप्ता (7 वर्ष) के रूप में हुई है. पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं. पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. जिसके बाद अब पत्नी मीना ने अपनी बेटी के साथ पति के स्कूल के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैंं.

See also  चंगाई सभा को लेकर फिर विवाद : ईसाई समुदाय और ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन आमने-सामने, थाने पहुंचा मामला

Related Articles

Leave a Reply