छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: रामनवमी पर शिवरीनारायण में उमड़े रामभक्त, आज होगी विशेष पूजा

जांजगीर-चांपा। धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीराम की चरण स्थली मानी जाने वाली इस पवित्र भूमि पर आज भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां स्थित ऐतिहासिक राम मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर में रोशनी और फूलों से अद्भुत सजावट की गई है, जो भक्तों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव करा रही है।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

राम मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का विशेष श्रृंगार किया गया है। तीनों विग्रहों को आकर्षक परिधानों, आभूषणों और फूलों से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी त्यागी महाराज ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे विशेष पूजा और आरती का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि वनवास काल के दौरान भगवान श्रीराम ने शिवरीनारायण में कुछ समय विश्राम किया था और यहीं से वे दक्षिण की ओर बढ़े थे। इसी वजह से यह स्थान धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पावन माना जाता है और विशेषकर रामनवमी के दिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply