कोरबाछत्तीसगढ़

निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से मजदूर पैर फिसलने से नीचे गिरा, मौके पर हुई मौत

कोरबा। निर्माणाधीन मकान में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम रहा मजदूर तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पाली पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, पाली थाना के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में ग्राम सैला निवासी 40 वर्षीय पंचराम रोहिदास, माखनपुर निवासी 56 वर्षीय आत्मा राम और मंगल सिंह प्लास्टर लगाने का काम कर रहे थे.

इस दौरान पंचराम रोहिदास पैर फिसल जाने की वजह से सीधे जमीन पर जा गिरा. सिर के बल गिरने से मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पाली पुलिस पंचनामा तैयार करने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है.

See also  Breking : नारायणपुर MLA चंदन कश्यप की सुरक्षा में लगी टीम पर नक्सलियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 1 जवान शहीद

Related Articles

Leave a Reply