छत्तीसगढ़

CG Crime : 10वीं की छात्र से प्रेमी ने किया रेप, फिर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म का शिकार हुई। छात्रा अपने साथ पढ़ने वाले प्रेमी से मिलने देर रात गई थी। पहले प्रेमी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान बाइक सवार 3 युवक पहुंचे तो नाबालिग प्रेमी छात्रा को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद युवकों ने लड़की से गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।15 साल की किशोरी का स्कूल में ही साथ पढ़ने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग है। दोनों ने छिप-छिपकर मिलते थे। 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे लड़के ने गांव के पास ही सूनसान जगह पर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। लड़की उससे मिलने पहुंची तो वहां लड़के ने दुष्कर्म किया। इसी बीच बाइक की आवाज आई तो लड़का उसे छोड़कर भाग निकला। इसके बाद लड़की अकेले ही घर जाने लगी। रास्ते में रात करीब 3 बजे पहुंचे बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे रोका और उठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां नहर किनारे उसके हाथ-मुंह कपड़े से बांध दिया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। लड़की किसी तरह से तड़के करीब 4.30 बजे अपने घर पहुंची। हालत देखकर मां ने पूछा तो उसने प्रेमी के दुष्कर्म करने कर बात बताई। मां उसे गातापार थाने पहुंची। वहां आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उसी दिन उसे पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया। युवकों की धमकी से डरी किशोरी गैंगरेप की बात छिपा गई। प्रेमी के पकड़े जाने के दो दिन बाद 18 अगस्त को लड़की ने अपनी मां को गैंगरेप होने की भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने डुमरडीह गांव निवासी तीनों आरोपी कामेश्वर वर्मा, कौशल पटेल और राजेश वर्मा (27) को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी जीतेन्द्र डहरिया ने बताया कि लड़की के पिता की मौत बहुत पहले ही हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ गांव में अकेली रहती है और पढ़ाई करती है। इस प्रकरण में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला पीड़िता के प्रेमी का है, और दूसरा गैंगरेप का है। पकड़े गए तीनों आरोपी 25-26 साल के हैं और उनकी शादी नहीं हुई है। रोजी मजदूरी करते हैं। घटना वाली रात को सभी नशे में थे और शराब पीकर घूम रहे थे।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply