छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा: देवरी के हसदेव नदी में फिर हादसा, पिकनीक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत, दूसरे की तलाश जारी

जांजगीर चांपा में पिकनिक मनाने गए दो युवक हसदेव नदी में डूबे:-एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी, बिलासपुर SDRF को दी सूचना

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने के गए दो युवक बहे, एक युवक की मौत हुई है वही दूसरे युवक की तलाश जारी है। कोरबा जिले के दीपका से पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे हुए थे। बिलासपुर SDRF की टीम को सूचना दी गई है।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को कोरबा जिले के रहने वाले सुमित सिंह और अश्वनी सिंह अपने परिवार के साथ देवरी गांव के हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे।

इस दौरान दोपहर 2.30 बजे हसदेव नहीं में नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। वही घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मसकत के बाद एक युवक अश्वनी सिंह 24 वर्ष का शव को बरामद किया गया है।वही दूसरा युवक सुमित सिंह 19 वर्ष जोकि लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है मगर कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम भी मौके पर तैनात की गई है, बिलासपुर SDRF की टीम को बुलाया गया है। रात होने के कारण खोज बीन को रोका गया है,शनिवार की सुबह से SDRF की टीम तलाश करेगी।

See also  लड़की को घर से भगा ले गया शादीशुदा युवक: कोरबा ले जाकर रेता गला, अपने भी गले पर चलाया चाकू, युवक की मौत लड़की की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply