छत्तीसगढ़रायगढ़

प्रेमी जोड़े ने आपसी विवाद में घर को लगा दी आग

रायगढ़। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े के बीच आपसी विवाद हुआ. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर प्रेमी जोड़े ने अपने ही घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए.

यह मामला जूटमिल क्षेत्र स्थित बजरंग पारा अटल आवास का है. जानकारी के अनुसार, यहां रहने वाले प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद उन्होंने अपने ही घर को आगे के हवाले कर दिया. जिससे घर में रखा टीवी, फ्रीज, कूलर, राशन के अलावा घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. अटल आवास के तीसरे फ्लोर में अचानक आग लगने की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई.

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

आगजनी की यह घटना विकराल रूप ले पाती उससे पहले ही पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड की टीम को सूचना देते हुए स्वयं आग बुझाने में जुट गए और तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया, परंतु तब तक आगजनी की इस घटना में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया.

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

बताया जा रहा है कि बजरंग पारा अटल आवास में पूनम सिदार और सुरेन्द्र राजपूत दोनों लिव इन में रह रहे थे और आज दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उन्होंने अपने ही घर में आग लगाने के बाद से फरार हो गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply