छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 9 माओवादियों के शव मिले

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. लगातार सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग अभियान चला रहे हैं. इसी दौरान आज दंतेवाड़ा बीजापुर बार्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सुबह मुठभेड़ शुरू हुई जो अब तक जारी है. रुक रुककर जवानों और नक्सलियों की तरफ से फायरिंग हो रही है. दंतेवाड़ा एडिशनल एसपी आर के बर्मन ने बताया कि “अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 9 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं.”

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

नक्सलियों के खिलाफ दंतेवाड़ा में ऑपरेशन: दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि ”2 सितंबर को बीजापुर दंतेवाड़ा सीमा पर किरंदुल थाना क्षेत्र में पश्चिम बस्तर डिवीजन, दरभा डिवीजन और पीएलजीए कंपनी नंबर दो की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी, सीआरपीएफ की टीम संयुक्त सर्चिंग अभियान की गई है.आज नक्सलियों ने फायरिंग किया तो जवाबी कार्रवाई की गई. 9 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ है.”

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

9 वर्दीधारी नक्सली ढेर: एसपी गौरव राय ने बताया कि “दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 9 वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं. मारे गए 9 नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान ऑटोमेटिक वेपन, एसएलआर, 303, 315 अन्य हथियार, गोला बारुद और नक्सल सामग्री बरामद हुई है. सभी जवान सुरक्षित हैं. फिलहाल सर्च अभियान जारी है.”

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply