छत्तीसगढ़रायपुर

निकाय चुनावों में क्यों हो रही है देरी? नेता प्रतिपक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा लेटर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अभी तक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में राज्य में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग को एक लेटर लिखा है। लेटर लिखकर उन्होंने मांग की है कि चुनाव समय पर होने चाहिए। इसके साथ ही चरणदास महंत ने सरकार पर भी निशाना साधा है। बता दें कि जनवरी महीने के पहले सप्ताह में निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है जिसके बाद सरकार ने प्रशासक बैठाए हैं।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत वे राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव समय पर कराने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने नियमों का हवाला देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से कहा है कि यह आपकी नैतिक जिम्मेदारी है कि चुनाव समय पर है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग का दायित्व है कि समय पर चुनाव हों। इसके लिए विधानसभा में भी संशोधन विधेयकों लाया गया था जिसका हम लोगों ने विरोध किया था।

See also  CG में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला, उपभोक्ता पर लगा 87,000 का जुर्माना, FIR दर्ज

राज्यपाल की तरफ से नहीं आया जवाब

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इससे पहले मैंने राज्यपाल को भी इस संबंध में लेटर लिखा था। लेकिन राज्यपाल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। जिस कारण से मैंने राज्य निर्वाचन आयोग को लेटर लिखा है। चरणदास महंत ने कहा कि सरकार जानबूझकर चुनाव को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply