छत्तीसगढ़

गौमांस खाने वाले युवक ने बजरंग दल के विरोध पर कर ली खुदकुशी

भिलाई। रायपुर के बाद भिलाई में तीन घरों में गौ-मांस मिला है। जब बजरंग दल के सदस्य इसका विरोध करने पहुंचे तो एक युवक लोकेश सोनी ने खुद को घर में बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने बजरंग दल के डर से खुदकुशी की है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये मामला सुपेला थाना अंतर्गत फरीदनगर में हड्डी गोदाम के पास का है। यहां तीन घरों में गौमांस मिला है। रविवार दोपहर जैसे ही बजरंग दल के लोगों को इसकी जानकारी हुई वो लोग बड़ी संख्या में वहां विरोध करने पहुंच गए। बजरंगियों का आरोप है कि यहां शिव मंदिर के बगल में गौ-मांस काटा जाता है। बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी हुई।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

वो लोग खुद ग्राहक बनकर शिव मंदिर के पास फरीद नगर पहुंचे। यहां उन्होंने गौ-मांस खरीदा। इसके बाद जब पूरी सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इसका विरोध किया। खबर मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीद नगर निवासी महिला संतोषी सोनी ने बताया कि उनके जेठ का बेटा लोकेश सोनी (22 साल) गौ-मांस लेकर आया था। वो गौ-मांस खाता है तो लेकर आया था। वहां अचानक से बजरंग दल के लोग विरोध करने आ गए। उनका विरोध देखकर लोकेश काफी डर गया और वो घर के अंदर घुस गया। उसने डर के मारे घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इधर विरोध करने पहुंचे बजरंगियों का कहना है कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यहां पर गौ-मांस बिक रहा है। उन्होंने इसका पता लगाया और जब इसकी सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने बकायदा इसकी शिकायत सुपेला थाने में भी की है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply